News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

बिहार: उपचुनाव से पहले जेडीयू से निलंबित विधायक ने थामा आरजेडी का दामन

सरफराज आलम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू पर बीजेपी से हाथ मिलाकर ‘धर्मनिरपेक्ष ताकतों को धोखा देने’ का आरोप लगाया. यह घटनाक्रम बिहार में विधानसभा की दो सीटों के साथ ही अररिया लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव घोषित होने के एक दिन बाद आया है.

Share:

पटना: बिहार में जेडीयू के निलंबित विधायक सरफराज आलम ने आज पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया और आरजेडी में शामिल हो गए. आलम ने ऐसा करके अररिया लोकसभा उपचुनाव लड़ने का स्पष्ट संकेत दे दिया जिसका प्रतिनिधित्व उनके पिता मोहम्मद तस्लीमुद्दीन करते थे. आलम ने विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद शनिवार को आरजेडी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से उनके आवास जाकर मुलाकात की. इसके बाद आरजेडी के कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी की उपस्थिति में दल की सदस्यता ग्रहण कर ली.

सरफराज आलम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू पर बीजेपी से हाथ मिलाकर ‘धर्मनिरपेक्ष ताकतों को धोखा देने’ का आरोप लगाया. यह घटनाक्रम बिहार में विधानसभा की दो सीटों के साथ ही अररिया लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव घोषित होने के एक दिन बाद आया है. अररिया लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व दिवंगत मोहम्मद तसलीमुद्दीन करते थे और वह आरजेडी के सांसद थे.

तसलीमुद्दीन ने 2014 के लोकसभा चुनाव में दो लाख से अधिक वोट से सीट पर जीत दर्ज की थी. वहीं अलग अलग चुनाव लड़ने वाली बीजेपी और जेडीयू के उम्मीदवार क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे थे.

आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद आलम ने कहा, ‘‘मैं जेडीयू में इसलिए शामिल हुआ था क्योंकि वह उस समय महागठबंधन का हिस्सा थी जो धर्मनिरपेक्ष ताकतों का प्रतिनिधित्व करता था. पार्टी द्वारा धर्मनिरपेक्ष ताकतों को धोखा देने के बाद से ही मैं अपने मतदाताओं और अपनी मां की ओर से दबाव में था कि मैं अपनी पिता की पार्टी में शामिल हो जाऊं.’’

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें अररिया से आरजेडी टिकट का वादा किया गया है, उन्होंने कहा कि इस बारे में उनकी आरजेडी निर्णय लेगी. आलम अररिया में जोकिहाट से विधायक थे और उन्हें दो साल पहले इस शिकायत पर पार्टी से निलंबित कर दिया गया था कि उन्होंने ट्रेन में सफर के दौरान एक दम्पति से दुर्व्यवहार किया. तिवारी ने कहा, ‘‘घटनाक्रम बीजेपी के समक्ष नीतीश कुमार के आत्मसमर्पण से बढ़ते असंतोष का प्रतीक है.’’

Published at : 10 Feb 2018 07:53 PM (IST) Tags: नीतीश कुमार news in hindi Latest Hindi news hindi news JDU RJD ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

Marco Rubio India Visit: NSA अजीत डोभाल से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Marco Rubio India Visit: NSA अजीत डोभाल से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

TMC को बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने छोड़ा जिलाध्यक्ष का पद, ममता बनर्जी को दी नसीहत

TMC को बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने छोड़ा जिलाध्यक्ष का पद, ममता बनर्जी को दी नसीहत

कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 7 महिलाओं समेत 8 की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 7 महिलाओं समेत 8 की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

फाल्टा उपचुनाव में BJP की प्रचंड जीत, शुभेंदु अधिकारी बोले- 'तृणमूल के नुकसान का मॉडल बना डायमंड हार्बर मॉडल'

फाल्टा उपचुनाव में BJP की प्रचंड जीत, शुभेंदु अधिकारी बोले- 'तृणमूल के नुकसान का मॉडल बना डायमंड हार्बर मॉडल'

West Bengal By Election: फाल्टा उपचुनाव में BJP ने लहराया जीत का परचम, देबांगशु पांडा ने तोड़ा रिकॉर्ड, कितने वोटों से हारी TMC

West Bengal By Election: फाल्टा उपचुनाव में BJP ने लहराया जीत का परचम, देबांगशु पांडा ने तोड़ा रिकॉर्ड, कितने वोटों से हारी TMC

टॉप स्टोरीज

'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था 'वल्गर', बंदर बना था हीरो!

842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था 'वल्गर', बंदर बना था हीरो!

'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान

'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान

जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे और एकनाथ शिंदे समेत 12 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे और एकनाथ शिंदे समेत 12 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट